
हरिद्वार। फिल्म गदर-2 में पाकिस्तान के जनरल का रोल करने वाले वॉलीवुड के सितारे मनीष वाधवा अपने ससुर शशिकांत सूरी की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार हरकी पौड़ी पहुंचे। उनके तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल्ल, अनमोल मल्ल ने ब्रह्मकुंड पर वैदिक विधि के द्वारा शशिकांत सूरी का अस्थि विसर्जन कर्म कराया।
अस्थि विसर्जन के बाद मनीष वाधवा ने पिंडदान कर्म कुशावर्त घाट पर संम्पन्न कराए। उन्होंने अपने तीर्थ पुरोहित की गद्दी पंडित मोतीराम जोतीराम, कमलकांत मल्ल फर्म पर पुरखांे की वंशावली में नाम दर्ज कराया।
मनीष वाधवा के साथ बेटा बहन व उनकी भांजी भी पहुंची थीं। इस अवसर तीर्थ पुरोहित शगुन भगत, श्री गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित भी मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी की भाजपा के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण