गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला स्पा सेंटर में काम करने वाली के साथ मैनेजर ने शादी का झांसा दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हो गई। जब पीडि़ता ने मैनेजर से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने यहां नैनीताल स्थित एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर पहले से शादीशुदा है।
उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया वह नैनीताल के स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद मैनेजर ने करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More Stories
राजस्व विभाग की टीम ने रूड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोल्हुओं, गन्ना चर्खी पर छापामारा
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही
मिलावटी पनीर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर पनीर का सैम्पल जांच के लिए भेजा