
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को विगत माहों में अतिवृष्टि की वजह से गैण्डीखाता बसोचंदपुर स्थित श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला के आसपास हुये भू-कटाव तथा आपदा की वजह से गौ रक्षाशाला की दीवार को हुये नुकसान का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला के संस्थापक अध्यक्ष महामण्डलेश्वर ईश्वरदास जी महाराज तथा संरक्षक आत्मानन्द बावरा से भी चर्चा की, जिन्होंने अतिवृष्टि व जल भराव की वजह से गंगा नदी से हुये नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गौ रक्षाशाला की दीवार आदि को जो नुकसान पहुंचा है, उसका आकलन कर आपदा मद से दीवार आदि का कार्य करवाने के निर्देश दिये।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस मौके पर श्रीकृष्णायन देशी गौ रक्षाशाला की व्यवस्थाओं को देखा तथा गौ रक्षा जैसे पुनीत कार्य के लिये संस्थापक अध्यक्ष महामण्डलेश्वर ईश्वरदास जी महाराज तथा संरक्षक आत्मानन्द बावरा जी की गौ सेवा के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री मनीष सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस
कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा