
रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार द्वीपों की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के मुख्यालय का दौरा किया। श्री भट्ट की यह दो दिवसीय यात्रा 18 सितंबर, 2023 को समाप्त हुई। रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यालय यात्रा के दौरान कमांडर-इन-चीफ एएनसी एयर मार्शल सजु बालाकृष्णन के साथ विस्तृत बातचीत और ऑपरेशन पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान श्री अजय भट्ट ने कई मुद्दों पर बातचीत की, जो इस सुरम्य द्वीपसमूह के रणनीतिक महत्व को दर्शाती है।
रक्षा राज्य मंत्री ने आईएनएस उत्क्रोश के संकल्प स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर अपनी इस यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद राजनिवास में उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) से मुलाकात हुई।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार द्वारा उ०नि०/अ०3०नि० को किया गया स्थानान्तरित
मिश्रित भाव, चैहरे पर खुशी की रौनक भी और आंखों में नमी भी
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण