
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार स्थित श्रीरामानुज कोट के संस्थापक अध्यक्ष अनंतश्री विभूषित 1008 स्वामी शेषनारायणाचार्य का निधन मंगलवार की रात्रि को हृदयगति रुकने के कारण हो गया। ब्रह्मलीन स्वामी शेषनारायणाचार्य को सन्यासी परंपरा के अनुसार आश्रम परिसर में ही भू समाधि दी गई।इस दुखद मौके पर बड़ी संख्या में संत महंतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रह्मलीन स्वामी शेषनारायणाचार्य का संस्कार उनके उत्तराधिकारी शिष्य डॉ. मोदनारायणाचार्य ने किया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,स्वामी विशेश्वरानंद, स्वामी रामकृष्ण, सतपाल ब्रह्मचारी, ऋषिश्वरानंद जी माधवाचार्य जी महंत शिवानंद मां दुर्गा दास बाबा हठयोगी, रघुवीर दास,महंत बिहारी शरण, अमलेश्वर पुरी, महावीर वशिष्ठ, भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, बृजभूषण विद्यार्थी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, दिव्यांशु विद्यार्थी, मनोज जगमोला, पार्षद अनिरुद्ध भाटी,पं. राजेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा, कपिल शर्मा जौनसारी,मनोज महंत सहित विभिन्न आखड़ो व आश्रमों के संत-महंत, महामंडलेश्वर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्वालुगण व स्थानीय नागरिक मोजूद रहे।।

More Stories
18 जून को हरिद्वार में प्रवक्ता संवर्ग मुख्य परीक्षा आयोजित
नगर निगम,नगर पंचायतों,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य