
हरिद्वार। एक युवती ने शनिवार को गंगनहर पुल से छलाग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने मशक्कत के बाद युवती को नहर ने निकालकर उसकी जान बचाई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक एक युवती अपने परिजनों के साथ यहां पिरान कलियर में जियारत के लिए आई थी। अचानक युवती ने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को गंगनहर में डूबता हुआ देख वहां तैनात जल पुलिस के जवानों ने बिना देर किया नहर में कूदकर युवती को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया।
पुलिस ने जवानों ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती ने गंगनहर में छलांग क्यों लगाई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। युवती के बचा लिए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

More Stories
गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का पावन पर्व, दुर्लभ योग में होगा शुभारंभ : स्वामी रामभजन वन महाराज
मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को e-Aushadhi.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण