
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। राज्य सरकार शहीदों के सपने के अनुरूप विकास के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के पृथक राज्य के रूप में प्राप्ति के लिए आंदोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान