
हरिद्वार। जिला पर्यटन अधिकारी श्री सुरेश सिंह यादव ने मातृ-पितृ यात्रा योजना के अन्तर्गत बुधवार को जनपद हरिद्वार के 29 बुजुर्गों को नि शुल्क यात्रा कराने के क्रम में जागेश्वर धाम के लिये हरी झंडी दिखाकर मंगल यात्रा की कामना करते हुये रवाना किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम श्री बेंजवाल, सर्वश्री मनोज तोमर, गंभीर सिंह, तीरथ, नरेन्द्र हनुमत सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी
अधिकारी उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें: शाशनी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना