
हरिद्वार।जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के बहादराबाद से बेडुपुर-भगवानपुर मोटर मार्ग पर खनन विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे, जिसमें 02 वाहन बहादराबाद के निकट अवैध उपखनिज परिवहन करते पाये गये, जिनके पास वैध रवन्ना नही पाया गया अन्य 04 वाहन इमलीखेड़ा के निकट जांच के दौरान ओवर लोड और ई रवन्ना से 10 टन अधिक मिट्टी परिवहन करते पकड़े गये, जिसके सम्बंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज और ओवर लोड होने सम्बंधित ठोस जबाब नही दे पाये। जिन्हें सीज कर दरियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर अनुज्ञाधारक के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया है।

इसके अतिरिक्त भगवानपुर रोड पर नीलकंठ ढाबे के सामने एक अवैध मिट्टी भराव पाया गया, जिसकी पैमाइश टीम द्वारा की गयी है साथ ही पनियाला रुड़की में अवैध भराव की पैमाइश भी की गई है, जिस पर अवैध भराव की आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित कर जुर्माना वसूला जाएगा।
जनपद में खनन विभाग द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक मनीष कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह और पी0आर0डी0 जवान जशवंत उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश