

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित त्तरी हरिद्वार के रानीगली स्थित मकान में महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विदित हो कि 20 अक्टूबर को रानी गली निवासी महिला सुमन सैनी का दिन दहाड़े उसके घर में बैड पर शव पड़ा हुआ मिला था। दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड़ से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पुत्र अभय सैनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। जिसमें पुलिस को मृतका का देवर रामकरण स्व. बलवीर सिह निवासी शिव नगर रानीगली हरिद्वार की भूमिका सदिग्ध पायी गयी। सख्ती से पूछताछ करनेपर आरोपित ने अपनी भाभी की हत्या करने की बात कबूली।
पूछताछ में आरोपित ने बताया भाभी सहित किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध होने के कारण भाभी उसका विरोध करती थी। जिस कारण अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी झगड़े के कारण भाभी से छुटकारा पाना चाहता था। 20 अक्टूबर को पैसों के लेनदेन व महिला साथी को लेकर दोनों की आपस में बहस हुई। जिस पर आरोपित ने अपनी भाभी का चुन्नी से गला घांेटकर हत्या कर दी और अपने बचाव के लिए चुपके से घर से बाहर निकल गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

More Stories
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम : फाफंज और घंडियालका में होंगे जन संवाद कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए:मुख्य सचिव