
देहरादून।विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के मुताबिक ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची तैयार करती है। जो व्यवस्था अन्य प्रदेशों में है, ठीक वही व्यवस्था उत्तराखंड में है गोवा में 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से 18 खेलों में 140 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार 14 अक्तूबर को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी।
गोवा में 26 अक्तूबर से नौ नवंबर तक राष्ट्रीय खेल होने हैं, लेकिन इसमें उत्तराखंड से कितने खेलों में कितने खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन इसकी सूची जारी नहीं कर पाया था। जबकि खेल शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे थे।
खिलाड़ियों का चयन कर सूची तैयार
विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार के मुताबिक ओलंपिक एसोसिएशन, राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची तैयार करती है। जो व्यवस्था अन्य प्रदेशों में है, ठीक वही व्यवस्था उत्तराखंड में है। खेल विभाग का काम इतना होता है कि यदि ओलंपिक एसोसिएशन खेलों के प्रशिक्षण या अन्य को लेकर विभाग से किसी तरह की मदद मांगती है तो विभाग इसमें सहयोग करता है।
18 खेलों में 140 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड से कयाकिंग और कैनोइंग में 13, साइकिल चलाने में एक, तैराकी में छह, वुशु में चार, भारोत्तोलन में दो, जुड़ों में छह, तायक्वांडो में सात, मिनी गोल्फ में 20, योगा में 10, शूटिंग में तीन, फुटबॉल में 12, बॉक्सिंग में 10, पेनकैकसिल्ट में सात,सेपकटकरा छह, एथलेटिक्स में 14, बैडमिंटन में 11, तीरंदाजी में छह, गोल्फ में दो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं 47 कोच व स्टाफ भी गोवा जाएगा।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण