
देहरादून। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के पास चमन विहार माजरा निवासी एक परिवार मिलने आया
परिवार के द्वारा अध्यक्ष जी को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र घर पर अपना एक सुसाइड नोट लिखकर घर से कहीं चला गया है।
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह जी से फोन पर वार्तालाप कर इस विषय की जानकारी उनको दी
अध्यक्ष जी के अनुरोध पर एसएसपी के द्वारा विषय की गंभीरता को समझते हुए, जिले की पुलिस को अलर्ट कर छानबीन शुरू की गई
कुछ ही घंटे बाद पता चलता है कि वह 18 वर्षीय बालक मसूरी सरकुंडा देवी के निकट पाया जाता है। पुलिस के द्वारा नवयुवक परिवार को सौंप दिया जाता है।
महानगर अध्यक्ष जी के द्वारा जब परिवार को बताया जाता है कि उनका 18 वर्षीय युवक पुलिस को मिल गया है तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है।
इस पर परिवार महानगर अध्यक्ष एवं पुलिस प्रशासन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञपित करते हैं ।
साथ ही महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी एसएसपी एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद करते हैं

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश