
युवक के प्रेम जाल में फंसकर अपने पति को तलाक देने वाली महिला पति के साथ युवक से भी हाथ धो बैठी। आरोपित युवक शादी की तारीख तय कर गायब हो गया। महिला ने पुलिस में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जबकि पीडि़ता और आरोपित की 3 नवंबर को शादी की तारीख तय हुई थी। आरोपी ने महिला के गहने भी बिकवा दिए। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहरादून निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसका संपर्क अरपान गोयल नाम के युवक से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी पीडि़ता से शादी करने की बात कहता रहा। उसके बहकावे में आकार पीडि़ता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिव इन में रहने लगी। इस दौरान आरोपी पीडि़ता संग शारीरिक संबंध बनाता रहा।
कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों को शादी आर्य समाज मंदिर में होनी तय थी। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया। आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीडि़ता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

More Stories
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
माननीय न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था हेतु SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण
बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल