
हरिद्वार। दीपावली से पूर्व त्यौहारी सीजन में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़े गए पनीर को नष्ट करा दिया।
बता दें कि दीपावली से पूर्व त्यौहारी सीजन में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिलावट खोरों के खिलाफ कमर कसी हुई है, जिसके चलते आज तड़के करीब 3 बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने हरिद्वार जनपद में बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। एफडीए विजिलेंस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोका।
तलाशी लेने पर बोलेरो से चार कुंतल पनीर बरामद हुआ, जिसे देहरादून ले जाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में पीर के सैंपल लेकर जांच के लिए सील कर भेज दिए तथा पनीर को मौके पर नाश कर दिया। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की