*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामना*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी
मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की कुशलक्षेम जानी