
गुणवत्ता ही उज्जवल भविष्य का आधार है” – प्रवीण चन्द्र झा
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा थे। इस वर्ष के गुणता माह की विषयवस्तु थी “गुणवत्ता सर्वप्रथम – सहयोग से सफलता”।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है। साथ ही श्री झा ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता है। अपर महाप्रबंधक (क्यूए) श्री प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि गुणता माह के दौरान बीएचईएल हरिद्वार में गुणता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। अंत में अपर महाप्रबंधक (क्यूसी) श्री अमित कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण