
हरिद्वार ।माह दिसम्बर के प्रथम मंगलवार को तहसील हरिद्वार में उप-जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक पखवाडे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।
तहसील दिवस में ई.ई.लोनिवि सुरेश तोमर, तहसीलदार रेखा आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठ, क्षेत्रीय अधिकारी चकबंदी जयवीर, गन्ना विकास विभाग से रणधीर, श्रम विभाग से अरविन्द सैनी, खेल विभाग से प्रदीप सिंह के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में लहराया तिंरगा
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई