
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी श्री अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला