
हरिद्वार: सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समर्पित नवाचार और उत्कृष्टता के लिए, बीएचईएल को वर्ष 2023 के लिए तीन गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी पुरस्कारों का विजेता चुना गया है। गवर्नेंस नाउ पीएसयू आईटी पुरस्कार आईटी में सार्वजानिक उपक्रमों के प्रयासों और उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए दिए जाते हैं। कंपनी को एक स्वतंत्र जूरी द्वारा सर्वसम्मति से साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण, आईटी नवाचार और सॉफ्टवेयर विकास एवं उत्कृष्टता की श्रेणियों में पुरस्कार के लिए चुना गया।
उपरोक्त पुरस्कार श्री जे.पी. श्रीवास्तव, निदेशक (ई, आर एंड डी) और निदेशक (वित्त) – अतिरिक्त प्रभार ने कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह से प्राप्त किये ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को दिया तीर्थाटन एवं तीर्थसेवन का संदेश
माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन