
हरिद्वार। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों-बहादराबाद के सज्जनपुर पीली, दूधलादयालवाला, रूड़की की बाजूहेड़ी, मेहबड़कला, भगवानपुर के सरसेठी शाहजहांपुर, सुनहेठी अल्हापुर, लक्सर के महाराजपुर खर्द, गंगदासपुर, तथा नारसन के शेरपुर खेलमऊ, सढौली में अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत यात्रा संकल्प के तहत कैम्पों का आयोजन किया गया तथा आमजन को सरकार की योजनाओं की जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।
इन अवसरों पर प्रभागीय वनाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर, जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी नारसन सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
माँ गंगा के पावन तट परमार्थ निकेतन आये ओज कवि श्री हरिओम पवांर जी
जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी पोलिटैक्निक द्वारा पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन