
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर बाल शहजादों को याद करने का कार्य किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
गौ संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने दबोचा
रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान