
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन की रोकथाम के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध वृहद कार्यवाही की, जिसमे कुल 7 भंडारण, 3 स्क्रीनिंग प्लांट व 3 क्रशर पर कार्यवाही करते हुए कुल 50 लाख रुपये से भी अधिक का अर्थदंड लगाया गया। यह अभियान लगभग पूरे दिन चला, जिससे पूरे क्षेत्र में इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया l इसके अतिरिक्त 2 दिन पूर्व भी उप जिलाधिकारी हरिद्वार व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भोगपुर क्षेत्र में भी कार्यवाही की थी, जिसमे 1 स्क्रीनिंग प्लांट व 2 क्रशर पर दंडात्मक कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान खनन विभाग से श्री मनीष, श्री विवेक, सुश्री सुष्मिता व संबंधित कानूनगो, लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।

More Stories
वसुंधरा ताल में पूर्व चेतावनी प्रणाली की स्थापना का पहला चरण सफल, वैज्ञानिक दल लौटा
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
सेवा संकल्प अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर में बहुद्देशीय शिविर में आयोजित किया गया