
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित मासिक श्रीराम कथा के दिव्य मंच से पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने दिया संदेश
देसराज कर्णवाल ने जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं
शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश 27 के स्थान पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश किया गया घोषित