
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

More Stories
साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी पहल, परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का जिलाधिकारी का लक्ष्य
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से की पोर्टल के माध्यम से स्व गणना करने की अपील