
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानांे में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक रजिस्ट्रीक अधिकारी ने की बैठक आयोजित
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 06.06.2026
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा