
हरिद्वार। द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी की ओर से श्रीमती सोनिया गर्ब्याल ने वृहस्पतिवार को वर्तमान में शीत लहर की प्रचण्डता को देखते हुये हरिद्वार नगर के विभिन्न क्षेत्रों-ज्वालापुर आदि में निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखते हुये कम्बलों का वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी बीते दो दशकों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। उनकी संस्था द्वारा शीत लहरी को देखते हुये कम्बलों का वितरण किया जाना एक सराहनीय कार्य है।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 12वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
गंगा संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश लेकर आयोजित हुई पाँचवीं ‘गंगा सस्टेनेबिलिटी रन’
भागीरथ महोत्सव में नन्हे कलाकारों का धमाल, नृत्य प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल