
हरिद्वार।: शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर, बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । आज सुबह ठीक 11 बजे सायरन के बजते ही, बीएचईएल हरिद्वार के हजारों कर्मचारियों ने, अपने-अपने कार्यस्थल पर खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी । वाहनों पर चल रहे कर्मचारियों ने भी, सायरन के बजते ही वाहन रोककर अपने-अपने स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि आज हमें उन अमर शहीदों के बलिदान को याद करना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया । स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के संघर्ष में अग्रदूत की भूमिका निभाई । उनके अहिंसा के सिद्धांत को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में पहचान मिली ।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक कुमार सहित अन्य महाप्रबंधकगण, डीआरओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन, एसोसिएशन और फेडरेशन्स के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे ।

More Stories
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश