
हरिद्वार। हिन्दू रक्षा सेना के प्रमुख महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ों को जांच परख कर ही किसी संत को पद देना चाहिए। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि एक प्रमुख अखाड़े केे आचार्य महामंडलेश्वर पर जिस प्रकार के आरोप लग रहे हैं। उससे संत समाज के प्रति लोगों में खराब धारणा बन रही है। उन्होंने कहा कि जिस संत पर आरोप लग रहे हैं। उन्हें सामने आकर आरोपों का खंडन करना चाहिए और अपना पक्ष रखना चाहिए। जिससे वास्तविकता सामने आ सके। उन्होंने कहा कि अखाड़ों को संतों का सत्यापन करना चाहिए। प्रशासन को भी इस संबंध में कदम उठाने चाहिए। बाबा बलराम दास हठयोगी ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए विधानसभा में बिल लाए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद दिया। उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से किसी संत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी की।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया