
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार एक पेपर मिल में अचानक भयंकर आग लग गई। आग काबू पाने के लिए जिले से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची वहीं यूपी के मुज्जफरनगर से भी गाड़ियों को मंगाया गया। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
नारसन में झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है, जिसमें पुराने कागज से नया कागज बनाया जाता है। सुबह करीब चार बजे वहां अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद मिल में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे। उन्होंने आग लगने की सूचना मिल स्वामी को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मंगलौर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि रुड़की, हरिद्वार और अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाडियां मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया गया।
आग को बुझाने के लिए यूपी के मुज्जफरनगर से भी दमकल की गाडियां बुलाने की कोशिश मिल मालिक द्वारा की जा रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से दमकल गाड़ियों को मंगाया गया है किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

More Stories
बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
आरबीआई गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा