*पुष्प वर्षा से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।*

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री धामी ने विधानसभा गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की
गौकशी प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, 02 वांछित गिरफ्तार
क्षेत्रीय निवासियों और पुलिस कर्मियों को मिली नई पुलिस चौकी की सौगात