
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दलों से प्रदेश में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर अपील की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसके दृष्टिगत सभी राजनैतिक दलों की एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग भी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी दल अपने उम्मीदवारों के नामांकन सम्बन्धी प्रक्रिया, चुनावी रैली व अन्य गतिविधियों को संचालित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, श्री प्रताप शाह, स्टेट नोडल (एक्सपेंडेचर मॉनिटरिंग) श्री मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास समेत सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां