
हरिद्वार। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्य तिथी पर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे। कानपुर से प्रकाशित ‘प्रताप‘ के संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी ने न सिर्फ पत्रकारिता के नए मानक प्रस्तुत किए और भारतीय समाज में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए निरंतर सक्रिय रहे। 25 मार्च 1931 को कानपुर में संपादायिक दंगे को शांत करने की कोशिश में वे शहीद हो गए थे। एनयूजे अध्यक्ष आदेश त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि अपनी लेखनी से पत्रकारिता के उच्च मुकाम स्थापित करने के साथ लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण अभियान में स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर शिवा अग्रवाल, राहुल वर्मा, मुकेश वर्मा, शिवकुमार शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, संजय रावल, अमित शर्मा, विकास तिवारी, तनवीर अली, धर्मेन्द्र चैधरी, अमरीश कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

More Stories
2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएंगे निर्णायक भूमिका : रेखा आर्या
परमार्थ निकेतन में कथाव्यास श्री निकुंज जी महाराज के पावन श्रीमुख से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा हो रही प्रवाहित
शरद रौतेला के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉo रावत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की प्रमुख मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया