
हरिद्वार । सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा, पुलिस प्रेक्षक चंदन चौधरी तथा जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 05 में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा तथा चंदन चन्दन चौधरी ने विधानसभावार बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्षों का भौतिक निरीक्षण किया। सभी विधान सभाओं के स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरिक्षण किया।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति अथवा पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर पाये। स्ट्रांग स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने हेतु लगाए गए सीसी टीवी कैमरो की मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा कंट्रोल रूम में मॉनीटर का निरिक्षण करते हुए सभी सहायक निर्वाचन अधिकारीयों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल अंदर न ले जा पाये तथा दीवारों की सीलिंग भी अच्छे तरह से की जाये जिससे अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित हो सके तथा सीसी टीवी कनेक्शन सुचारू रूप से चौबिस घंटे चलता रहे कंट्रोल रूम में भी पॉवर का बैकअप 24 घ्ंाटे रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रॉन्ग रूम एवम विद्यालय परिसर में अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय को ही स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतदान पार्टियों की रवानगी,मतगणना केंद्र बनाया गया है। सभी कक्षों में एआरओ मौजूद रहे, पीडब्लूडी सुरेश तोमर मौजूद थे।

More Stories
डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व व नए चैम्बर बनने की बधाई व शुभकामनायें दीं
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वें संस्करण का भव्य कार्यक्रम