
हरिद्वार। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा व जिलाध्यक्ष आशीष चैधरी तथा परवादून के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने प्रैस क्लब में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत के समर्थन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की गारंटी न्याय योजना से आमजन को रूबरू कराने के लिए घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कहा कि पहली बार मतदान करने जा रहे युवा छात्रों को एनएसयूआई कांग्रेस की नीतियों व पार्टी की न्याय योजना से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के 54वें स्थापना दिवस पर निर्णय लिया गया है कि मतदान से पूर्व पूरे लोकसभा क्षेत्र में युवाओं व छात्रों की वृहद साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर भी प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की। कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए गांरटी योजना लांच की है। जिसके तहत केन्द्र में रिक्त पड़े 30 लाख खाली पदों को भरने के अलावा प्रशिक्षित युवाओं को पहले वर्ष में एक लाख रुपये भत्ता दिया जाएगा। पेपर लीक के विरूद्ध कड़ा कानून बनाने के साथ आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने के साथ परीक्षार्थियों को आयु सीमा में छूट व 20 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा तथा पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाएगा। बताया कि न्याय गारंटी योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं के लिए 5 हजार करोड़ का फंड भी इंण्डिया गठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी।

More Stories
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित