
हरिद्वार। रिटर्निंग आफिसर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बैलेट यूनिट के सभी बटनों को नियमनुसार चेक कर लें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कैंडिडेट सेटिंग करते हुए सभी एआरओ अपनी अपनी मौजूदगी में कैंडीडेट सेटिंग कार्य सावधानी से करें, उन्होंने सख्ती से नियम पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि किसी प्रकार की कोताही बक्शी नहीं जायेगी।
इस अवसर पर नोडल स्वीप प्रतीक जैन, ट्रेनी आईएएस दीपक सेट, डा. योगेश कुमार, मनीष सिंह, गोपाल सिंह चौहान, देवेश शाशनी, कुश्म चौहान, प्रेम लाल, वेद प्रकाश शर्मा, विजय देवरानी, युक्ता मिश्रा, लक्ष्मीराज चौहान, युक्त मिश्रा, सुरेश तोमर आदि उपस्थित थे

More Stories
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित