
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगामी 23 में 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक ली |
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए | मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं |
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं | बैठक में गृह विभाग द्वारा राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई
इस अवसर पर सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री दिलीप जावलकर, श्री सचिन कुर्वे सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं पौड़ी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे |

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान