
हरिद्वार। सहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा केन्द्रिय विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम के स्वागत कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से समस्त व्यवस्थाओं सम्बंधी जानकारी ली तत्पश्चात उन्होंने स्ट्रंाग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्ष का भौतिक निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने लाइट, सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था करनेको निर्देश दिये। मतगणना परिसर में बने राजनैतिक दलों के लए तैयार कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा बैकअप की जानकारी ली। उनहोंने मतगणना केन्द्र केे नोडल सुरेश तोमर (पीडब्लूडी) से समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल शाह,एसपी संचार विपिन कुमार, आईटीबीपी के अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार सिंह, सहा. निर्वाचन अधिकारी अरूण पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान