
*मौसम विभाग द्वारा रात्रि 9 बजे तक किसी भी समय आंधी एवम तेज हवाएं चलने की संभावनाएं*
*डीएम की जनता से अपील, इस दौरान अनावश्यक यात्राएं करने तथा पेड़ पौधों से दूर रहने एवम तेज हवाओं से प्रभावित होने वाली चीजों से दूरी बनाने के लिए की अपील*
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जनपद में रात्रि 9:00 बजे तक आंधी एवं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि आंधी के अलर्ट को देखते हुए इस दौरान अनावश्यक यात्राएं करने से बचें, पेड़ पौधों वाले स्थानों के नजदीक न रहे तथा कोई भी ऐसा कार्य जो हवा में या हवा के कारण प्रभावित हो सकता है उसको तत्काल संरक्षित कर लिया जाए उन्होंने कहा कि आधी एवं तेज हवाओं के कारण किसी भी प्रकार की क्षति न हो इसके लिए जन सामान्य भी अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करें

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम