
डीडीआरएफ के जवान राहुल कुमार ने अवगत कराया है कि नासिक महाराष्ट्र निवासी श्रीमती अनुसूया विलास शिवाले उम्र 50 वर्ष जो श्री केदारनाथ धाम दर्शन को जा रहीं थी छौड़ी गड़ेरे के समीप महिला यात्री के पैर पर घोड़े ने पैर रख देने के कारण महिला के पैर पर गंभीर चोटें आई है जिसे मौके पर मौजूद डीडीआरफ की टीम गौरीकुंड ने उक्त महिला को तत्काल स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त महिला का उपचार किया गया।
केदारनाथ यात्रा मार्ग में यात्रियों की सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा टीमों द्वारा डीडीआरएफ़, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें किसी भी श्रद्धालु के बीमार एवं चोटिल होने पर सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच कर यात्री का तत्काल रेस्क्यू करते हुए उपचार हेतु नजदीकी एमआरपी ने पहुंचाया जा रहा है तथा बीमार एवं घायल व्यक्तियों का जीवन बचाया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु ₹400.9 करोड़ धनराशि की स्वीकृत
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11,000 कन्या पूजन का संकल्प जारी, पांचवें दिन पटेल नगर और पंडितवाड़ी में हुए भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी