*देश के ही नहीं बल्कि विदेशों से आ रहे श्रद्धालु भी कर रहे हैं श्री केदारनाथ धाम में शासन प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की सराहना*

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे कि पहुंच रहे श्रद्धालु सभी सुविधाएं पाकर अभिभूत नजर आ रहे हैं।
जापान के निवासी केदारनाथ धाम पहुंचे विदेशी श्रद्धालु उका मोटो ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वो गुरूग्राम में आॅटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है।
इसी तरह नेपाल से आई श्रद्धालु लक्ष्मी सुरेशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष से ही केदारनाथ धाम के दर्शन की योजना बनाई थी। और यहां आकर उनका सपना साकार हो गया। उन्होंने बताया कि वो गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल ट्रैक से होकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वो यहा आकर बहुत उत्साहित हैं।
नेपाल से ही आए अन्य श्रद्धालु प्रिंसा और सोनू गुप्ता ने भी बताया कि उन्हें केदारनाथ आकर बहुत अच्छा लगा। केदारनाथ पैदल रूट पर हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही यहां आकर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई है।
उड़ीसा से अपने तीन मित्रों के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों के बाद अनुभव करते हुए राजेंद्र दाय ने बताया कि वो अपने मित्रों के साथ गौरीकुंड से पैदल होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मोटर मार्ग सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की अपील की है।

More Stories
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
कुंभ-2027 के कोर एरिया में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता, दिन-रात चल रहे कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी की व्यवस्था