
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा एवं महामंत्री प्रदीप जोशी के संयोजन में प्रेस क्लब प्रांगण में पौधारोपण किया गया। अध्यक्ष अमित शर्मा एवं महामंत्री प्रदीप जोशी ने कहा कि जीवन के संकट को समाप्त करना है तो पौधारोपण अधिक से अधिक होना चाहिए। अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण नितांत जरूरी है। साथ ही पौधों की सुरक्षा भी जरूरी है। पर्यावरण को संतुलित करना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस के अलावा भी पौधों का रोपण करें। स्कूल कॉलेज के बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। धर्म नगरी को हरा-भरा बनाने के लिए समाज को अग्रिम भूमिका निभानी होगी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, नरेश दीवान शैली, राजकुमार पाल, नौशाद खान, अमरीश कुमार, तनवीर अली, रविंद्र सिंह, एमएस नवाज, सुमित सैनी, मुदित अग्रवाल, नीरज छाछर, सूचना अधिकारी नदीम अहमद, राजू आदि ने सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

More Stories
जोमैटो कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप भूख हड़ताल की चेतावनी दी
खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई के दौरान इक्कडू चौक, सराय स्थित पनीर सप्लायर यूनिट का किया निरीक्षण
धामी सरकार का बड़ा कदम, नीलकंठ महादेव में आधुनिक पार्किंग और 2 बेड का आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र होगा स्थापित