
हरिद्वार । मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी जिला कार्यालय स्थित एनआईसी रूम से वीसी में जुड़े।
उन्होंने जिलाधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान से पूर्व सारी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर ली जाएं तथा कर्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाए तथा समय-समय पर एफ.एल.सी (फर्स्ट लेबल चैकिंग) को चैक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वचुअर्ल्स के माध्यम से बताया कि पोलिंग पार्टीयों का नामिनेशन कलेक्ट्रेट भवन से किया जाएगा पोलिंग पार्टी भी यही से रवाना होगी तथा मतगणना का कार्य भी कलेक्ट्रेट भवन में ही किया जायेगा। उन्होंने ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा दूसरा प्रशिक्षण भी जल्द पूरा हो जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एस.एस.पी हरिद्वार को निर्देशित करते हुए कहा कि उप चुनाव क्षेत्र मंगलौर में कच्ची शराब की सप्लाई, भट्टीयों को ध्वस्त करने तथा अपराधित प्रवृत्ति के लोगों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए।
उसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रोशनाबाद स्थित एफ.एल.सी (फर्स्ट लेबल चैकिंग) में मंगलौर की निरीक्षण किया तथा इंजीनियरों से मशीन केबारे में जानकारी ली तथा सख्ती से मशीनों को अपडेट करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नोडल स्वीप प्रतीक जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल.शाह, उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह, एआरओ मंगलौर लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी एवं देवेन्द्र प्रधान उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण