
मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को मुख्य मंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक स्वo हीरा सिंह राणा की धर्म पत्नी श्रीमती विमला राणा व अन्य कलाकारों ने स्वo हीरा सिंह राणा की पुण्य तिथि पर शिष्टाचार भेंट की l मुख्य मंत्री ने इस मौक़े पर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में स्वo हीरा सिंह राणा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रीमती विमला राणा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहायता के रूप में सहयोगात्मक राशि भी प्रदान कीl इस अवसर पर लोक कलाकार आर. जे. काव्य सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे l ———–

More Stories
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 08 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी : स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताया गहरा दुख,परिजनों को बंधाया ढाढ़स।