
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डोईवाला स्थित शहीद मेजर प्रणय नेगी के आवास पर उनके परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों की वीरता पर गर्व है। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने भी शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई