
हरिद्वार( । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनीष दत्त के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रास सचिव डॉ नरेश चौधरी के संयोजन में इंडियन रेडक्रास के तत्वाधान में जल संरक्षण अभियान के तहत सिटी वन वैरागी कैम्प क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे इंडियन रेडक्रास स्वय सेवकों द्वारा रोपित किये गये। इंडियन रेडक्रास सचिव डा० नरेश चौधरी ने कहा कि जन सहभागिता से ही जल संरक्षण एवं संवर्धन सम्भव हो सकता है। डा० नरेश चौधरी ने कहा कि वर्षा के जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति तो अपनानी ही है , साथ ही साथ पारम्परिक तरीको से जल संरक्षण करने के लिए जनसमाज को जागरूक करना होगा जिससे घटते जल स्तर को बचाया जा सके। तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि हम सभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्वों पर तो इस प्रकार के अभियान में बढ़ चढ़कर चलाते हैं परंतु सभी जागरूक स्वयंसेवकों को समय-समय पर पौधा रोपण करते रहना है एवं पौधे को वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी का निर्वहन भी जन सहभागिता से पूर्ण हो पाएगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस स्वयंसेवकों में श्रीमती पूनम ,शिवांशी, एच.ई.सी कॉलेज के निदेशक संदीप चौधरी, वरिष्ठ संकाय सदस्य उमराव सिंह के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

More Stories
पहली बार: गैरसैंण में एक साल में दो विधानसभा सत्र
15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि