*सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी प्रदेशवासियों विशेषरूप से युवाओं से हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण करने की अपील की*
*सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम” लगाए तथा फोटो merilife.org पर अपलोड करें*

एदेहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |
इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है | कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है |
मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर “*एक पेड़ मां के नाम*” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है |
इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे |

More Stories
देवलाणी मैदान (बक्सीर) में 25 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री ने मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर महाकुंभ की तैयारियों तथा नमामि गंगे से संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की