
हरिद्वार,।हरियाली के प्रतीक, हरेला पर्व तथा हरित बीएचईएल पहल के अंतर्गत नगर प्रशासन विभाग द्वारा, बीएचईएल उपनगरी में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली के नेतृत्व में, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) के निकट भूमि पर, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री टी. एस. मुरली ने सभी को, हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण के प्रति, हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है । उन्होंने कहा कि हम आज पेड़ लगाकर, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा कल सुनिश्चित कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ वाइल्ड लाइफ़ (एनजीओ) का भी सहयोग प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में उपस्थित सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने भी इस वृक्षारोपण कार्य की सराहना की ।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या सहित क्लब की पदाधिकारीगण, वन विभाग की अधिकारी श्रीमती विनीता पांडे, सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ वाइल्ड लाइफ़ के कोषाध्यक्ष श्री विवेक अरोड़ा, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) की पदाधिकारी आदि उपस्थित रहीं ।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान