
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे। पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के वैकल्पिक आवागमन के लिए चुन्नी बैण्ड-कालीमठ गेट- गुप्तकाशी तथा गिवाणी गांव- मयाली – गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते श्री केदारनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर स्थित कुंड पुल का ऐबेटमेन्ट (आधार) क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

More Stories
जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगायी
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ मनाई देव दीपावली
28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम