
पिथौरागढ। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद वासियो को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए प्रातः दस बजे से रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनपद वासियों से उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, तिरंगा यात्रा जनपद के विभिन्न विद्यालयों, शासकीय कार्यालयो, स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों के अलाव आम-जनमानस द्वारा मुख्य स्थलो में आयोजित की जा रही हैं जिसके द्वारा तिरंगे के प्रति सम्मान जाहिर करना है इसके साथ ही तिरंगा शपथ भी ली जा रही है साथ ही हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है । उन्होंने जनपद वासियों से पुन: कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु अपने-अपने घरो में तिरंगा झंडा लगाने के साथ ही सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व सिर्फ पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस दिन को याद करने का प्रतीक है, जब कई शहादत और लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों ने आजाद भारत का सूर्योदय देखा था।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया