
हरिद्वार दिनांक 20 अगस्त,2024 – उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में सीसीआर में बैठक ली।
बैठक में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह तथा सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कहा कि हरिद्वार कोरिडोर से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे और और अफवाह फैलाने वालों से दूर रहे व किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कन्सलटैण्ट तथा व्यापारियों के साथ बैठक कराने के मुख्य उद्देश्य है कि जो भी भ्रांतियां हैं, वह दूर हो तथा चल रहे सर्वे में एक दूसरे का सहयोग मिले।
कन्सलटैण्ट द्वारा स्पष्ट किया गया कि टोपोग्राफिकल सर्वे का कार्य चल रहा है और शासन द्वारा रोड चौड़ीकरण से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाप-जोख सडक ़की एक नाली से दूसरी नाली तक की गई है तथा किसी भी व्यापारी की दुकान या भवन की नाप-जोख नहीं की गई है।
व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा कहा गया कि शहर के सौन्दर्यकरण एवं विकास में सहयोग प्रदान किया जायेगा परन्तु शहर में किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ बरदाश्त नहीं की जायेगी, व्यापार प्रतिनिधियों द्वारा तोड़-फोड़ का खुलकर विरोध किया जायेगा। व्यापरियों ने कहा कि हरिद्वार कोरिडोर के नाम पर फैली भ्रान्तियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे-बैंकों द्वारा ऋण न दिया जाना, दुकान-मकान बैचने के लिए ग्राहक न मिलना, दुकान सौन्दर्यकरण एवं मरम्मत न हो पाने आदि से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं भी रखी गई।
बैठक में व्यापार मंडल प्रतिनिधि संजीव नैयर, राजीव पाराशर, कमल बृजवासी, अनिरूद्ध भाटी, विजय शर्मा, सुनील सेठी, अमन शर्मा, अमन गर्ग, संदीप शर्मा, संजय त्रिवाल, राजू मनोचा आदि उपस्थित थे।
—————–

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण